Advertisement

चित्रकुट: विधवा महिला के साथ रेप के मंसूबे में नाकाम हुआ युवक तो चबा डाला महिला का कान, पत्थर से भी किया वार

Share
Advertisement

चित्रकुट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के कोतवाली इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक गांव में रहने वाली विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने की मंशा में विफल युवक ने महिला के कान को अपने दांत से चबा कर काट डाला। अरोपी इतने पर ही नही शांत नहीं हुआ। उसने महिला पर पत्थर से हमला किया। महिला को चोट पंहुचाई।

Advertisement

क्या है पूरा मामला

दरसल यह मामला चित्रकूट के कोतवाली इलाके का है जहा एक गांव में रह रही विधवा महिला को उसके पड़ोस में रहने वाला अशोक पटेल नामक एक युवक काफी लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार ही था। पहले आरोपी युवक ने विधवा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब वो अपने मंसूबे में नाकाम हुआ तो दांतों से महिला का एक कान काट दिया गया। इसके बाद भी आरोपी को दया नहीं आई और उसने महिला पर कई बार पत्थर से हमला किया। महिला खून से लथपथ वहीं गिर पड़ी। जबकि आरोपी फरार हो गया।

आसपास में रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

पुलिस ने महिला को गंभीर हालत को देखते हुए में जिलाअस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का कहना है कि आरोपी युवक और महिला के बीच पहले से ही संबंध थे। लेकिन किसी बात को लेकर दोनो के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद मारपीट हुई। फिलहाल आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें