Advertisement

UP MLC Election Result: पहली बार विधानपरिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

विधानपरिषद में भाजपा
Share
Advertisement

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब बीजेपी यूपी में विधानपरिषद में इस मुकाम पर पहुंची है। मंगलवार को भाजपा ने 36 में से 33 सीटें जीत लीं।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले भाजपा के 35 सदस्य थे। अब विधानपरिषद में भाजपा के कुल 68 एमएलसी हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ सपा के घटकर 17 सदस्य रह गए हैं। 2017 में भाजपा सत्ता में आई थी तब सपा विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी थी।

अप्रैल और मई में भी सपा के 6 एमएलसी का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इसके बाद विधानपरिषद में सपा के 11 सदस्य ही रह जाएंगे। इन 6 खाली हो रहे मनोनीत सदस्यों के सीटों पर भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को मनोनीत करवाकर अपनी संख्या 74 कर लेगी। बता दें कि विधानपरिषद में कुल 100 सदस्य होते हैं।

भाजपा ने धीरे-धीरे विधानपरिषद में अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाया। 2018 में हुए चुनाव में सभी 13 सदस्य निर्विरोध ही जीत गए। इनमें से 10 सदस्य भाजपा के ही थे। 2020 में हुए चुनाव में भाजपा ने तीन पर कब्जा जमाया था। सपा एक पर और दो सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा हुआ था।

वर्ष 2020 में ही हुए चुनाव में 5 सीटों में से 3 पर भाजपा और एक पर सपा की जीत हुई थी। 2021 में फिर भाजपा के 4 सदस्यों को राज्यपाल ने मनोनीत किया था।

अभी कितनी है भाजपा की संख्या

भाजपा – 68
सपा – 17
बसपा – 04
कांग्रेस – 1
अपना दल एस – 1
जनसत्ता दल – 1
शिक्षक दल – 2
निर्दलीय समूह – 1
निर्दलीय – 3
निषाद पार्टी- 1
रिक्त – 1
कुल – 100

यह भी पढ़ें- रामनवमी पर कई राज्यों में हुई हिंसा पर सीएम योगी का बयान- यूपी में, अराजकता, गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *