Advertisement

Azadi Ka Amrit Mahotsav: स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के 12 सिनेमाघरों में फ्री दिखाई जाएंगी फिल्में, देखे लिस्ट

Share

राजधानी लखनऊ में दर्जनभर मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल में देशभक्ति की फिल्में दिखाई जाएगी। लोगों में देश प्रेम की भावना पैदा करने के उद्देश्य है।

लखनऊ
Share
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के चिह्नित सिनेमाघरों के साथ ही मल्टीप्लेक्स में भी देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएगी। जिसके लिए लखनऊ जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है। राजधानी में दर्जनभर मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल में देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएगी। लोगों में देश प्रेम की भावना पैदा करने के उद्देश्य से इन मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में देशभक्ति फिल्मों का विशेष शो चलेगा। 

Advertisement

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल का नाम जारी किया गया है। इसके साथ ही उस सिनेमा हॉल के नंबर के साथ जो फिल्में दिखाई जाएंगी उनके नाम भी बताए गए हैं।

इन सिनेमाघरों में देख सकते हैं फिल्म-

1 आईनाक्स रिवरसाइट, गोमती नगर

2 आइनॉक्स उमराव, निशातगंज

3 आइनॉक्स काउन, फैजाबाद रोड, चिनहट 

4 आइनॉक्स फिनिक्स प्लासियो, गोमतीनगर एक्स. 

5 आइनॉक्स गार्डन गलेरिया, तेलीबाग 

6 पी०वी०आर० फिनिक्स, आलमबाग

7 पी०वी०आर०, सहारागंज

8 पी० वी० आर० सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर

9 सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर

10 सिनेपालिस, वन अवध गोमतीनगर

11 वेद मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर

12 कृष्णा कार्निदाल, आलमबाग

इसके साथ ही 15 अगस्त की शाम लखनऊ के गांधी भवन सभागार में भी एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। शाम 5 बजे से सर्वधर्म सभा होगी तथा शाम 7 बजे से भारत सरकार के गीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें