Advertisement

राजस्थान का आज का नेता भ्रष्टाचार से, अनाचार से जुड़ा: जेपी नड्डा

Share

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने अपने संबोधन में कहा राजस्थान संस्कारों के लिए, शांति के लिए, विकास के लिए, संस्कृति के लिए जाना जाता है। लेकिन राजस्थान का आज का नेता भ्रष्टाचार से, अनाचार से जुड़ा है। दलितों पर, महिलाओं पर उत्पीड़न करने वाली उनकी सरकार है।

JP Nadda
Share
Advertisement

राजस्थान: जेपी नड्डा (JP Nadda) ने अपने संबोधन में कहा राजस्थान संस्कारों के लिए, शांति के लिए, विकास के लिए, संस्कृति के लिए जाना जाता है। लेकिन राजस्थान का आज का नेता भ्रष्टाचार से, अनाचार से जुड़ा है। दलितों पर, महिलाओं पर उत्पीड़न करने वाली उनकी सरकार है। आज अखबार खोलो तो कभी करौली, कभी जोधपुर, की घटनाओं के समाचार दिखते हैं। जिस दिन जोधपुर में लोग सड़कों पर थे, उस दिन गहलोत साहब जयपुर में अपना जन्मदिन मना रहे थे। “जब रोम जल रहा था, तो नीरो बांसुरी बजा रहा था,” ये स्थिति इन्होंने खड़ी कर दी है।

Advertisement

आज अखबार खोलो जोधपुर की घटनाओं के समाचार दिखते हैं

आगे उन्होनें कहा विपक्षियों ने कभी अपने भाषण में बुनियादी सुविधाओं की चर्चा नहीं की। ये चर्चा करेंगे तो दंगों की करेंगे, जाति की करेंगे, समाज को बांटने की चर्चा करेंगे। हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की चर्चा करते हैं। भाजपा सरकार गांव, गरीब, पीड़ित, शोषित, किसान, महिला, युवाओं को मजबूत करने के लिए योजनाएं चला रही है। किसानों के लिए सही मायने में किसी ने काम किया है तो वो प्रधानमंत्री ने किया है। 11 करोड़ किसानों को साल में 6,000 रुपये की मदद दी जा रही है।

हमने देश में 190 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए

अपने संबोधन में नड्डा (JP Nadda) बोले गांधी जी ने अपना जीवन खादी के लिए लगा दिया था। लेकिन कांग्रेसी 70 साल में भी खादी का उत्थान नहीं कर पाए। 2021-22 के मार्च में 1.15 लाख करोड़ रुपये का टर्नऑवर खादी ने किया है। खादी का उत्थान भी मोदी सरकार में हुआ है। पहले भारत मदद मांगने वाले देश के रूप में जाना जाता था। लेकिन आज प्रधानमंत्री दुनिया को मदद देने जाते हैं, मदद लेने नहीं जाते। हमने देश में 190 करोड़ से ज्यादा टीके तो लगाए ही हैं, साथ ही 18.5 करोड़ वैक्सीन भारत ने 100 देशों को भी दी हैं।

Read Also:- हिंदू संगठन के लोगों ने कुतुब मीनार पर आज हनुमान चालीसा का पाठ करने का किया ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *