Advertisement

जालंधर में बीती रात सड़क हादसे में पंजाब के युवा फिल्म डायरेक्टर और रेडियो जॉकी सुखदीप सिंह सुखी की मौत

Share
Advertisement

पंजाब के जालंधर से एक बेहद ही दुख:द खबर सामने आ रही है। बता दें जालंधर के युवा फिल्म डायरेक्टर और रेडियो जॉकी सुखदीप सिंह सुखी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें ये पूरा घटना 23 नवंबर की रात कि बताई जा रही है। जहां जालंधर में एक हादसे में वे बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रामा मंडी के जोहल हस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार ने होने के कारण देर रात इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

Advertisement

 कौन थे सुखदीप सिंह सुखी

बता दें सुखदीप सिंह सुखी एक अभिनेता के साथ-साथ रेडियो जॉकी भी थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा नाम रेडियो जॉकि के जरिए कमाया है। बता दें कालेज के युवा मेलों मेंमोनो एक्टिंग और अन्य स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। वहीं सुखदीप सुखी ने साल 2018 में इश्क न होवे रब्बा पंजाबी फिल्म डायरेक्ट की थी उसके बाद उन्होंने बीकानेरी फिल्म नो नो नो (2020) को डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वे कई म्यूजिक वीडियो भी डायरेक्ट कर चुके हैं। इसी के साथ पंजाब इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें