Advertisement

पंजाब की कमान अब ‘भगवंत’ के हाथ, केजरीवाल बोले- दिल्ली की तरह होगा विकास

भगवंत मान पंजाब सीएम
Share
Advertisement

भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज पंजाब के 17वें सीएम के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। भगवंत मान ने खटकर कलां में शपथ लिया। ये गांव भगत सिंह का गांव है। भगवंत मान पंजाब के 17वें सीएम बने। कार्यकाल के हिसाब से वे पंजाब के 25वें सीएम हैं।

Advertisement

बता दें कि पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 सीटें हासिल हुई। जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे युवा CM

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर इसके अलावा आप पार्टी के दिल्ली इकाई और पंजाब इकाई के कई नेता भी मौजूद थे। बता दें कि भगवंत मान (49) पंजाब के दूसरे सबसे युवा सीएम हैं। उनसे पहले प्रकाश सिंह बादल ने 43 साल की उम्र में सीएम पद की शपथ ली थी।

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अपील करते हुए कहा कि अहंकार न करें और हमें उन लोगों का भी सम्मान करना चाहिए, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के कोने-कोने से आए लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जो इस शपथ समारोह में शामिल हुए। इसके बाद मैं आप सभी को और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल से धन्यवाद देता हूं।

AAP की विचाधारा है खास- गुरदास मान

पंजाबी गायक गुरदास मान भी भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को मिली जबरदस्त जीत पर कहा कि ये तो अभी शुरुआत है। ‘आप’ की विचाधारा खास है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें समृद्ध पंजाब बनाने की हिम्मत दे। इस मौके पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने सभी वायदे पूरे करेगी।

पंजाब में दिल्ली की तरह विकास – अरविंद केजरीवाल

पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब का विकास भी दिल्ली की तरह करेंगे। उन्होंने भगवंत मान को बधाई देते हुए कहा, ‘मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पंजाब में ख़ुशहाली लौटेगी, खूब तरक़्क़ी होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा भगवान आपके साथ है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *