Advertisement

Punjab: सत्ता संभालते ही एक्शन में भगवंत मान सरकार, 35000 संविदा कर्मचारी होंगे स्थाई, 25 हजार रिक्त पद भी भरे जाएंगे

पंजाब में संविदा कर्मचारी होंगे स्थाई
Share
Advertisement

पंजाब में सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ताबड़तोड़ कई बड़े फैसले ले रहे हैं। मंगलवार को मान सरकार ने 35000 संविदा कर्मचारियों को स्थाई करने का ऐलान किया है। बता दें कि 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री मान ने कई बड़े फैसले लिए हैं।

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार 35 हजार संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करेगी। मुख्यमंत्री मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि समूह सी और डी के 35,000 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है।

23 मार्च को छुट्टी का ऐलान

इससे पहले भगवंत मान सरकार ने 23 मार्च को पंजाब में पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया। बता दें कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इस दिन को मान सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है। इसके अलावा विधानसभा में शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।

25 हजार रिक्त पद भरे जाएंगे

पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली ही बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी विभागों में रिक्त 25000 पदों पर भर्तियाँ करने का ऐलान किया था। इसमें लिस महकमे के लिए 10 हजार पद जबकि 15 हजार पद अलग-अलग विभागों के लिए है। इन सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक महीने के अंदर ही शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *