Advertisement

ओडिशा के पुरी में चक्रवात जवाद के आने की संभावना से पहले तेज हवाएं और लगातार बारिश जारी

Share
Advertisement

नई दिल्लीः बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव की वजह से ओडिशा और इसके कई इलाकों में कल से लगातार झमाझम बारी जारी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात जवाद कमजोर पड़कर गहरे दबाव में बदल गया जिसके बाद कल शाम यह और कमजोर हो गया।

Advertisement

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दोपहर तक तूफान पुरी के समुद्र तट पर पहुंच जाएगा। वहीं इसके असर से वहां का मौसम वहुत ही खराब हो गया है। आपको बता दें कि वहां ओडिसा के पूरे तटीय इलाकों में घने बादल छाए हुए है और काफी समय से लगातार बारिश हो रही है।

इसके अलावा राजधानी भुबनेश्‍वर में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग (weather department) की मानें तो ओडिशा के तट की ओर बढ़ने से तटीय जिलों में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही एक-दो जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

इसके साथ ही तमाम तटीय जिलों में स्थानीय प्रशासन ने चक्रवात से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए है। पुरी जैसे कई जिलों में प्रशासन ने निचले इलाकों और डूबने की आशंका वाले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

भारतीय नौसेना ने नुकसान को कम करने के लिए बचाव और राहत अभियान तेज कर दिया है। नौसेना चक्रवाती तूफान की आवाजाही पर नजर रखे हुए है। नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह राज्य प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। मछुआरों को आज समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *