Advertisement

परिवार में खुद को लाचार समझने वाली लड़की ने जहर देकर चार लोगों की ली जान, तीन महीने बाद आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Share
Advertisement

बैंगलूरू: कर्नाटक से एक ऐसी घटना सामने आई है जो कि कभी किसी ने नहीं सोची होगी। परिवार में खुद को लाचार समझने वाली एक लड़की ने जहर देकर चार लोगों की जान ले ली। तीन महीने बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ।

Advertisement

लड़की ने भेदभाव से तंग आकर अपने पूरे परिवार को जहर खिलाकर मार डाला। फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि रात के खाने में मिले जहर से परिवार की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावणगेरे में 17 साल की एक लड़की कुछ समय से अपने परिवार में भेदभाव का सामना कर रही थी। पुलिस ने बताया कि लड़की को पढ़ाई न करने पर पीटा गया और काम करने खेतों में भेज दिया गया। उसे लगा कि उसके परिवार के सदस्य उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने 12 जुलाई की रात को खदान में जहर मिलाकर अपने परिवार वालों को खाना खिलाया। जिससे 80 वर्षीय दादी, 45 वर्षीय पिता और 40 वर्षीय मां और 16 वर्षीय छोटी बहन की तबीयत खराब हो गई। बहन और 22 साल के भाई की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चारों सदस्यों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि भाई की जान बच गई।

सभी को खिलाया जहर

पुलिस ने जानकारी दी कि 17 साल की राधिका अपने नाना के घर पली-बढ़ी है। तीन साल पहले वह अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी। लड़की की नानी का घर एक ही गांव में हैं। लड़की को लगा कि उसे नानी के घर में ज्यादा प्यार मिल रहा है। उसके माता-पिता उसके भाई-बहनों से ज्यादा प्यार करते हैं और उसके साथ बदतमीजी करते हैं। कभी खेत में काम पर भेजते थे, तो कभी घर का सारा काम उससे करवा करते थे। काम नहीं करने पर मारपीट भी की जाती थी। माता-पिता के भेदभाव से तंग आकर लड़की ने सभी को मारने की योजना बनाई और खाने में जहर मिलाकर सभी को खिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *