Advertisement

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, वेस्ट यूपी में गुरुवार से मेहरबान हो सकते हैं बादल

Share
Advertisement

लखनऊ: उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना दुभर हो गया है। इस गर्मी से लोगों को बाहर निकलना भी भारी हो गया है। इसी के साथ राजधानी लखनऊ और आसपास के कई इलाकों में कई दिनों से सिर्फ छिटपुट बारिश ही हो रही है। इससे हवा में नमी अधिकतम पैमाने पर बनी हुई है जिससे उमस महसूस हो रही है।

Advertisement

साथ ही बता दे कि सोमवार को भी राजधानी के लोग उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक 39.0 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं मंगलवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से अगले दो दिन तक रुक रुक कर बारिश का पूर्वानुमान है।

इसके अलावा आगरा में शनिवार देर रात तेज बारिश के बाद गर्मी फिर बढ़ गई है। उमस का स्तर भी अधिकतम चल रहा है। तापमान लगातार सामान्य से अधिक रिकार्ड हो रहा है। दोपहर में लोगों का हाल खराब है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी गुरुवार तक गर्मी और परेशान करेगी। इसी रात से राहत मिल सकती है। शुक्रवार तक ठीकठाक बारिश के बाद बादल छाए रहेंगे। आंशिक बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *