Advertisement

यूपी में अब शादी समारोह में 50 की जगह 100 लोग हो सकेंगे शामिल

Share
Advertisement

लखनऊ: यूपी सरकार ने रविवार को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी पाबंदियों में ढील देते हुए एक आदेश पारित किया है। सरकार का कहना है कि अब शादी समारोह में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकते हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Advertisement

हालांकि, आदेश में कहा गया है कि घटना में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। कार्यक्रम स्थल पर सेनेटाइजर रखना अनिवार्य होगा। साथ ही दो गज की दूरी का भी पालन जरूरी होगा। बता दें कि पूर्व में जारी आदेशों में रात 11 बजे तक दुकानें और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 9 मरीज मिले हैं। अब राज्य में 193 एक्टिव केस हैं। वहीं, सात मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। अब केवल 41 जिलों में एक्टिव केस हैं। बाकी जिले संक्रमण मुक्त हो गए हैं। शनिवार को प्रयागराज, आगरा, झांसी, मेरठ, बुलंदशहर, गाजीपुर, कौशांबी, चित्रकूट और फतेहपुर में एक-एक मरीज मिला।

पिछले 24 घंटे में 182847 सैंपल की जांच हुई है। प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 586723 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इस तरह राज्य में अब तक 9 करोड़ 41 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें सात करोड़ 74 लाख 94 हजार को पहली और एक करोड़ 66 लाख 34 हजार को दूसरी खुराक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *