Advertisement

MP Weather Update: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट दर्ज होने की जताई संभावना

MP Weather Update

MP Weather Update

Share
Advertisement

नई दिल्लीः मौसम के बदलते मिजाज का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। वहीं अगर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh cold) की बात करें तो बुधवार का दिन ठंडक भरा रहा। साथ ही प्रदेश (MP cold) के कई हिस्सों में 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। जबकि राज्य तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement

वही, मौसम विभाग के ओर से जारी जानकारी के अनुसार दिन का तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिसके बाद दोपहर के समय तेज धूप के कारण तापमान में सिर्फ 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा कल यानी बुधवार को प्रदेश में पारा 25 डिग्री दर्ज किया गया जो कि दोपहर 2:30 बजे सिर्फ 27 डिग्री तक पहुंच सका।

मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश से गुजरने वाली एक ट्रफ लाइन के कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश के मौसम में ठंड़ का सितम जारी है। इसके साथ ही सुबह-शाम सर्द हवाओं से ठंड बढ़ जाती है। राजस्थान के उत्तर पूर्वी हिस्से से लेकर उत्तरी कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से में बना ट्रफ प्रदेश के मौसम में बदलाव का कारण है।

जबकि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने भी प्रदेश में ठंडक बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार रात राज्य में तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने आज रात से तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। जिससे शुक्रवार से रात में ठंड और बढ़ सकती है। इसके बाद शुक्रवार से रात में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *