Advertisement

झारखंड में अचानक बदला मौसम, राज्य में 16 नवंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

प्रतिकात्मक तस्वीर

Share
Advertisement

रांची: झारखंड में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला है। राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव के कारण बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची समेत राज्य के दक्षिण और मध्य भाग में आने वाले 3 दिनों तक हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि मौसम में बदलाव के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं, मेघ गर्जन की भी संभावना है।

दक्षिणपूर्व और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र पर बना हुआ है। इसकी वजह से रांची समेत मध्य और दक्षिण भाग के जिले खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, दक्षिण झारखंड के पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, सिमडेगा में आने वाले दो-तीन दिनों तक मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राज्य में 16 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *