Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रांची में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिरसा मुंडा स्‍वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे

Share
Advertisement

नई दिल्लीः आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कल जनजातीय गौरव दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। दरअसल सरकार ने कल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार देश भर के जनजातीय समुदाय के तमाम लोग बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजते है। वहीं केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस मौके पर प्रधानमंत्री सबसे पहले संसद भवन में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बता दें कि इसके बाद पीएम मोदी झारखंड के रांची में बिरसा मुंडा स्‍वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। दरअसल, इस संग्रहालय का निर्माण उस जेल परिसर में किया गया है जहां बिरसा मुंडा ने कैद की सज़ा काटने के दौरान अंतिम सांस ली थी।

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि जनजातीय स्‍वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा एक सच्‍चे शूरवीर थे जिन्‍होंने 19वीं शताब्‍दी के अंत में ब्रिटिश सरकार की शोषणकारी व्‍यवस्‍था का बहादुरी से विरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *