Advertisement

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पांच परिक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान, जानिए कब-कब होंगे ये एग्जाम

Share
Advertisement

झारखंड राज्य के लिए शिक्षा को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पांच प्रतियोगिता परीक्षाओं की तारीखों को घोषित कर दिया है। ये सभी परीक्षा इस साल 14 दिसंबर 2022 से लेकर अगले साल 12 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी। आपको बता दें कि आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के हिसाब से  झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के तहत कौशल जांच परीक्षण 14 दिसंबर 2022 से 16 दिसंबर 2022 तक होगा। आपको बता दें कि प्लस टू स्कूलों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा 22 दिसंबर 2022 से अगले साल 3 जनवरी 2023 को विभिन्न तिथियों को आयोजित की जाएगी।

Advertisement

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी स्तर संयुक्त प्रतियाेगिता परीक्षा अगले साल 21 जनवरी 2023, 22 जनवरी 2023, 28 जनवरी 2023 तथा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 5 फरवरी 2023 तथा झारखंड तकनीकी-विशिष्ट स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा अगले साल 12 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *