Advertisement

Jharkhand: पाकुड़ में आदिवासी छात्रा को पीट रहा था लड़का, Video वायरल होने पर CM सोरेन ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share

यह वीडियो झारखंड के पाकुड़ जिले (pakur video viral) का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़का स्कूल ड्रेस में लड़की को बुरी तरह पीटता हुआ नजर आ रहा है।

pakur video viral
Share
Advertisement

JharkhandNews:  एक आदिवासी छात्रा को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो झारखंड के पाकुड़ जिले (pakur video viral) का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़का स्कूल ड्रेस में लड़की को बुरी तरह पीटता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो रजनी मुर्मू नाम के टि्वटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया था। वीडियो में लिखा गया था कि एक लड़का आदिवासी लड़की को बुरी तरह से मार रहा है और दूसरा लड़का उसका वीडियो बना रहा है। पीड़ित लड़की St Stanislaus HS hathimara स्कूल की छात्रा है और लड़का रोलामारा गांव का बताया जा रहा है।

Advertisement

पाकुड़ में आदिवासी छात्रा को पीट रहा था लड़का

आज यह वीडियो जब सोशल मीडिया के जरिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा तो उन्होंने ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए पाकुड़ पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश (pakur video viral) दिया। रजनी मुर्मू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और पाकुड़ विधानसभा सीट से विधायक आलमगीर आलम को टैग किया है। फिलहाल इस लड़के पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने खुद कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Video वायरल होने पर CM सोरेन ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बता दें कि इस मामले में जब इस लड़के की करतूत सोशल मीडिया पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिखी तो उन्होनें जल्द से जल्द इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से रिप्लाई किया और पाकुड़ डीसी, एसपी को कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके अलावा सीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई कर उन्हें सूचित करने का भी निर्देश दिया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने भी कमेंट में लिखा इस तरह की घटना देखकर रोना आता है महोदय जितना जल्द हो सके इस घटना को संज्ञान में लेकर कठोर कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *