Advertisement

झारखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भूकंप के झटकों की तीव्रता की गई रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज

Share
Advertisement

झारखंड: रविवार की दोपहर झारखंड के सिंहभूम जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। साथ ही  रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 बतायी गयी है। हालांकि, इस भूकंप में किसी तरह की जानमाल की सूचना नहीं मिली है। रविवार को आये इस भूकंप की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी ने की है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Advertisement
கண்டி நில அதிர்வு தொடர்பான ஆய்வறிக்கை சமர்ப்பிக்கப்படவுள்ளது - Newsfirst

साथ ही झारखंड के सिंहभूम जिले में आज दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। बताया गया है कि असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के तेजपुर में रिक्टर पैमाने पर 3.8 की तीव्रता का भूकंप आया। बताया जा रहा है कि यह भूंकप कुछ ही देर के लिए महसूस किया गया।

भूकंप के झटकों की तीव्रता की गई रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज

ऐसा कहा गया है कि भूंकप तब आता है जब पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं और ये प्लेस्ट लगातार घूमती रहती है। जिस जगह पर प्लेट्स टकराते हैं, उसे फॉल्ट लाइन कहा जाता है। प्लेट्स के टकराव के कारण उसके कोने मुड़ने लगते हैं और कई बार ज्यादा दबाव की वजह से ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। इसके कारण पैदा हुई ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है और फिर डिस्टर्बेंस की वजह से भूकंप आता है। यह कोई आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें