Advertisement

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

Share
Advertisement

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय से विप्रो फाउंडर अजीम प्रेमजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के कई विकासात्मक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। वार्ता के दौरान CM के समक्ष अजीम प्रेमजी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में झारखंड अजीम प्रेम जी फाउंडेशन एवं विप्रो के लिए महत्वपूर्ण राज्य बनेगा। प्रेमजी ने सीएम से कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड दिन प्रतिदिन सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

Advertisement

झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश

वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी काल में झारखंड को दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके संस्था द्वारा जो सहयोग झारखंड वासियों को मिला है, यह सराहनीय है। अजीम फाउंडेशन तथा विप्रो राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी तो निश्चित रूप से हम झारखंड को कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना सकेंगे। झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है। यहां के लोग सीधे और सरल हैं। राज्य गठन के बाद आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, आशानुरूप उतना विकास नहीं हो पाया है। इन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश

उन्होंने कहा कि आप झारखंड पधारें मैं स्वयं आपको इस राज्य की संभावनाओं से रूबरू कराऊंगा। राज्य सरकार और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मिलकर राज्य को नई दिशा देने में महती भूमिका निभाएंगे। अजीम प्रेमजी ने सीएम के निमंत्रण को स्वीकारते हुए जल्द ही झारखंड आने की बात कही। उ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *