Advertisement

छठ के बाद घर में पसरा मातम, घाट से लौट रहे युवक को गोलियों से भुना

Share
Advertisement

रांची: छठ के बाद सुबह 8:30 बजे हजारीबाग के केरेडारी में घाट से लौटने के क्रम में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक छठ महापर्व को लेकर उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए गया हुआ था।

Advertisement

जब युवक वापस घर लौट रहा था इसी दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्‍या कर दी। मृतक का नाम केदार ठाकुर बताया जा रहा है जिसकी उम्र 35 वर्ष थी और वो केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले गांव का रहने वाले था।

आपसी विवाद बना मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल आए अपराधियों ने युवक को गोलियों से छलनी कर दिया जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए हैं।

घटना केरेडारी और बुंडू थाना की सीमा पर हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। घटना को लेकर पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर रही है। अब तक हासिल सूचना के अनुसार घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें