Advertisement

झारखंड सरकार ने लगाई तोहफों की झड़ी, जानें कैसे होगा इससे किसानों का लाभ

Share
Advertisement

झारखंड में एक बार फिर विकास की गंगा बहती दिखाई है। जानकारी के लिए बता दें कि हेंमत सरकार ने ऐसा आदेश जारी किया है जो कि आम जनता के लिए बेहद ही हितकारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राज्य के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को घोषणा की कि प्रदेश के सूखाग्रस्त 226 प्रखंडों में लगभग 31 लाख किसान परिवारों को सूखा राहत हेतु 3,500 रुपये की राशि तत्काल उपलब्ध करायी जायेगी।

Advertisement

झारखंड की स्थापना की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की और कहा कि झारखंड खनिज संपदा के साथ वीरों की भूमि रही है अतः जनता के सहयोग से राज्य को अपने बलबूते सशक्त और मजबूत बनाएंगे।

इसी कड़ी में उन्होंने ये भी कहा कि ‘‘हमारी सरकार ने राज्य के चिन्हित सूखाग्रस्त 226 प्रखंडों में लगभग 31 लाख किसान परिवारों को सूखा राहत हेतु 3,500 रुपये की राशि तत्काल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *