Advertisement

हरियाणा: बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, 8 लोगों की मौत

Share
Advertisement

हरियाणा: शुक्रवार को दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। आपको बता दें कि बादली के पास एक SUV कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें 4 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। एक बच्ची घायल है।

Advertisement

बहादुरगढ़ में KMP एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा

इसी के साथ इस हादसे में मारे गए लोग उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आने वाले नगला अनूप गांव के बताए गए हैं। ये सभी एक ही परिवार के थे और गोगा मेड़ी से वापस घर जा रहे थे। उसके बाद ही इन लोगों को भगवान ने बुला लिया। किराए की इस कार में 11 लोग सवार थे। ये सभी गुरुगाम जा रहे थे। इन्होंने पेशाब जाने के लिए कार को कुछ देर हाईवे पर रुकवाया, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलटियां खाते हुए दूर जा गिरी। 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक ने मारी कार को टक्कर, 8 लोगों की मौत

जिस कार से यह दुर्घटना हुई है, दरअसल वो कार किराए की थी। यह हादसा बादली और फरुखनगर के बीच हुआ। एक बच्ची को पैर में गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक और एक महिला हादसे के वक्त कार से बाहर थे, इसलिए वे बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। फिलहाल इस हादसे के बाद जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *