Advertisement

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार का बड़ा हादसा टला, जानें पूरी घटना

Share
Advertisement

हरियाणा के लिए आज का दिन बड़ा ही खराब नजर आ रहा है। मिली जानकारी के हिसाब से आज हरियाणा में दो बड़े कार एक्सीडेंट हुए वो भी किसी साधारण इंसान के नहीं बल्कि दो बड़े मंत्रियों के हुए लेकिन अच्छी  बात ये रही कि दोनों लोगों की जान बाल- बाल बच गए लेकिन दोनों लोगों के साथ हुई घटना बड़ी  ही खतरनाक थी। 

Advertisement

 अब तक की मिली जानकारी के हिसाब से  हरियाणा के हिसार में सर्दी की वजह से घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले की टक्कर हुई है। हिसार से सिरसा जाते वक्त देर रात अग्रोहा के नजदीक यह सड़क हादसा हुआ है। राहत की खबर यह है कि इस हादसे में दुष्यंत चौटाला बाल-बाल बचे हैं लेकिन काफिले में सवार पुलिस कमांडो को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, काफिले में चल रही पुलिस की बोलेरो के अचानक ब्रेक लगाने के कारण गाड़ी टकराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *