Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहीं ये बातें

Share
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में BPL की परिभाषा बदली है क्योंकि अगर BPL परिवार आर्थिक रूप से संपन्न होंगे तभी राज्य का विकास हो सकता है। उनके लिए सरकार हमेशा प्रयासरत है। गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाना उनका संकल्प है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार में परिवार पहचान पत्र लागू किए गए, बेरोजगारी घटी। शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा नए और बेहतर प्रयास कर रहा है।

Advertisement

सीएम मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साल 2023 में हरियाणा में अंत्योदय आरोग्य वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा। इतना ही नहीं सीएम मनोहर लाल ने इस कॉन्फ्रेस में मुख्यमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं की शक्तियों का विकेंद्रीकरण कर उन्हें और अधिक स्वायत्ता प्रदान करते हुए घोषणा की. कहा कि अब से संस्थाओं की अपनी आय में से होने वाले 2 लाख तक के विकास कार्यों की स्वीकृति चुने हुए जन प्रतिनिधियों द्वारा उनके स्तर पर ही दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *