Advertisement

Viral Video: प्यासे हाथी ने कैसे बुझाई अपनी प्यास, देखिए वीडियो

Share
Advertisement

नई दिल्ली। भारत के जल शक्ति मंत्रालय ने एक वीडियो शेयर किया है। मंत्रालय की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक हाथी को हैंडपंप चलाते देखा जा सकता है। इस वीडियो में हाथी को प्यास से परेशान देखा जा सकता है जिसके बाद हाथी ने पहले खुद हैंडपंप चलाया और फिर अपनी प्यास बुझाई।

Advertisement

जल शक्ति मंत्रालय ने शेयर किया वीडियो

जल शक्ति मंत्रालय ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि ‘एक हाथी भी जल की एक-एक बूंद का महत्व समझता है। फिर हम इंसान क्यों इस अनमोल रत्न को व्यर्थ करते हैं? आइए, आज इस जानवर से सीख लें और जल संरक्षण करें’।

जल शक्ति मंत्रालय इस वीडियो के जरिए लोगों को पानी बचाने के लिए एक संदेश दे रही है। जल शक्ति मंत्रालय इस वीडियो के जरिए यह कहना चाह रही है कि जिस तरह से वर्तमान समय में हम इंसान पानी की बर्बादी कर रहे हैं, वो न करें। समय रहते अगर इंसान इसे नहीं सुधारता है तो कई तरह की मुश्किलें उठानी पड़ सकती है।

ग्लोबल वार्मिंग के कारण विशेषज्ञों भी कह चुके हैं की पानी को बेकार में बर्बाद करना इंसान को भविष्य में भारी परेशानी में डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *