Advertisement

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का जलवा, Twitter पर फॉलोअर्स की संख्या 70 मिलियन तक पहुंची

pm
Share
Advertisement

ई दिल्ली। पीएम मोदी के चाहनेवालों की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। पीएम मोदी ने अपनी पहचान ग्लोबल लीडर के तौर पर बनाई है। देश और दुनिया की मशहूर हस्तियां भी इनके प्रतिभा की कायल है। वहीं पीएम मोदी का सोशल मीडिया पर भी जलवा कायम है। उनकी फैन-फॉलोइंग की संख्या इतनी ज्यादा है कि वे अब ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो करने वाले नेता बन गए है।

Advertisement

ऐसे में पीएम मोदी सोशल मीडिया पर फॉलो किये जाने वाले नेताओं की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। यह बात साफ़ तौर पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता की ओर इशारा करती है।

ट्विटर एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसने दुनिया भर के लोगों को एक साथ एक ही जगह पर जोड़ा है। यह न केवल विचारों के आदान-प्रदान का मंच है बल्कि यह सूचना को रियल टाइम में प्रसारित करने का भी सबसे सशक्त माध्यम बन गया है।

इसके जरिए हर कोई अपनी बात को साफतौर पर सबके सामने रख सकता है। जब भी किसी बड़ी शख्सियतों को कुछ कहना होता है तो वे इसका सबसे पहले संदेश ट्विटर पर ही देते हैं। यही कारण है कि देश में आधिकारिक सूचना के लिए लोग बड़ी-बड़ी शख्सियतों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। ट्विटर पर फॉलो होने वालों में सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का ही नाम आता है। मोदी न सिर्फ देश के लोकप्रिय पीएम हैं बल्कि ट्विटर पर भी उनके चाहने वालों की संख्या सबसे ज्यादा हैं।

ट्विटर पर पीएम मोदी को देश-विदेश के 7 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर पर फॉलो होने वाले शख्सियतों में पीएम नरेंद्र मोदी के आस-पास भी कोई भारतीय नहीं है। वहीं बात करें दूसरे नंबर पर फॉलो होने वाले भारतीय कि तो वे अमिताभ बच्चन हैं, जिन्हें4.58 करोड़ लोग फॉलो करते हैं यानी पीएम से लगभग ढाई करोड़ कम।

अमिताभ बच्चन के 4.58 करोड़ फॉलोअर्स

पीएम नरेंद्र मोदी के बाद देश में सबसे ज्यादा अगर किसी को फॉलो किया जाता है तो वे है महानायक अमिताभ बच्चन। जी हां, अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर 4.58 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। महानायक अक्सर ट्विटर के जरिए अपनी बातें रखते हैं। वह अपने शूटिंग की बात से लेकर किसी भी मुद्दे पर अपनी विचार रखते है।

इस सूची में अगर तीसरे स्थान की बात करें तो वे है पीएमओ इंडिया का। ट्विटर पर फॉलो होने वालों में तीसरा नाम किसी शख्सियत का नहीं है बल्कि पीएमओ इंडिया का है। यानी देश के प्रधानमंत्री का कार्यालय। पीएमओ को ट्विटर पर 4.32 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

वहीं, चौथे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का नंबर आता है। इनकी भी फॉलोअर्स की तादाद काफी लंबी है।

जानिए ट्विटर पर फॉलो होने वाले इन टॉप-10 शख्सियतों के बारे में

नाम                            ट्विटर पर फॉलोअर्स

नरेंद्र मोदी                   7 करोड़

अमिताभ बच्चन            4.58 करोड़

पीएमओ                      4.32 करोड़

विराट कोहली               4.30 करोड़

सलमान खान                4.26 करोड़

शाहरूख खान               4.18 करोड़

अक्षय कुमार                 4.17 करोड़

सचिन तेंदुलकर             3.57 करोड़

ऋतिक रोशन                3.50 करोड़

दीपिका पादुकोण           2.76 करोड़

प्रियंका चोपड़ा               2.72 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *