Advertisement

ओलंपिक 2020: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से पीएम मोदी ने की बात, कहा- आपने इतिहास रच दिया

Share
Advertisement

नई दिल्ली। खेल की दुनिया के लिए आज का दिन खास है। वहीं हर भारतीयों के लिए भी आज का दिन यादगार रहेगा। जी हां, पुरुष हॉकी टीम ने 41 सालों के बाद ओलंपिक में कोई पदक अपने नाम किया है।

Advertisement

भारतीय टीम की इस बड़ी उपलब्धि पर जहां एक ओर पूरा देश जश्न मना रहा है तो वहीं पीएम मोदी ने भी टीम को जीत की बधाई दी है। साथ ही पीएम मोदी ने फोन पर टीम के कप्‍तान मनप्रीत सिंह से बात की और कहा कि ‘आपने इतिहास बनाया है।’

पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दूबे से फोन पर बात की और टीम इंडिया को कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम ने मनप्रीत सिंह से कहा, ‘आपने इतिहास रचा है।’ उन्होंने कप्तान से कहा कि आज उनकी आवाज बुलंद लग रही है जबकि कल बेल्जियम से हार के बाद वह दमखम नहीं था।

वहीं अधिकारियों के मुताबिक मनप्रीत सिंह ने भी भारतीय टीम की लगातार हौंसला अफजाई करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया है। इससे पहले मोदी ने ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और कहा कि आज का दिन हर भारतीय की यादों में रहेगा।

 बता दें कि कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी और 41 सालों के बाद ओलंपिक में पदक अपने नाम किया। हॉकी टीम ने 1980 के बाद मेडल जीता है। 41 साल के मेडल के इंतजार को खत्म करते हुए टीम इंडिया ने वाकई इतिहास रच दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *