Advertisement

MCD mayor elections in Delhi: मेयर चुनाव में कितने वोटों से हारी भाजपा, जानें पूरा गणित

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय की जीत हुई है। कुल 266 वोट थे जिसमें से 150 वोट शैली को मिले हैं। इस तरह शैली ओबेरॉय ने भाजपा प्रत्याशी को चित कर दिया है। इससे पहले वोटिंग के दौरान दिल्ली के सासंदों ने भी वोट डाला है। 

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मीनाक्षी लेखी और हंस राज हंस सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल रहे। इनके अलावा भाजपा सांसदों प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हर्षवर्धन, गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी और मनोज तिवारी तथा आम आदमी पार्टी (आप) के सांसदों संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता ने भी मतदान किया।

आप विधायकों दुर्गेश पाठक एवं आतिशी ने भी अपना वोट डाला। भाजपा पार्षद और पार्टी की महापौर पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता, आप की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय एवं उप महापौर पद के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल, उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह, सदन में आप के नेता मुकेश गोयल और कई अन्य पार्षदों ने भी वोट डाला है।

ये भी पढ़ें : सदन में AAP की जीत! शैली ओबेरॉय बनी मेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *