राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला लोगों के लिए हुआ शुरू, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर के प्रगति मैदान में आज से भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला सभी लोगों के लिए शुरू हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह विशेष मेला इस महीने की 27 तारीख तक चलेगा।
मालूम हो कि मेले के पहले पांच दिन केवल व्यापार के लिए आरक्षित थे। दरअसल, हर साल आयोजित होने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते है लेकिन पिछले साल महामारी कोरोना वायरस के चलते इसका आयोजन नहीं हो सका था।
जबकि इस बार इस भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शीर्षक आत्मनिर्भर भारत है। आपको बता दें कि इस मुख्य मेले में बिहार साझीदार राज्य है और यह उत्तर प्रदेश और इसका विशेष फोकस उत्तर प्रदेश और झारखंड पर रहेगा।
इसके साथ ही यह मेला सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुला रहेगा। इसके अलावा मेले के प्रवेश टिकट 65 मेट्रो रेलवे स्टेशनों के ग्राहक सेवा केंद्रों से खरीदे जा सकते हैं। साथ ही दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क प्रवेश की सुविधा है।