Advertisement

चांदनी चौक के पुनर्विकास और सौदर्यीकरण के दौरान सड़कों की खूबसूरती, पर्यटकों की सुविधाओं और सुरक्षा का रखा गया है पूरा ख्याल: CM केजरीवाल

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  दिल्ली सरकार द्वारा किए गए पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के चलते चांदनी चौक दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चांदनी चौक के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। पुनर्विकास के दौरान सड़कों की खूबसूरती, पर्यटकों की सुविधाओं और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है।

Advertisement

दिल्ली का प्रमुख पर्यटन स्थल बना चांदनी चौक, सीएम अरविंद केजरीवाल ने पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम, लटकते बिजली के तार, चांदनी चौक की पहले तश्वीर हुआ करती थी। वहीं, अब पूरे दिल्ली के लोग देखने आ रहे हैं कि चांदनी चौक कितनी खूबसूरत जगह बन गई है। विकसित किए गए इस पूरे स्ट्रेच को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अभी और भी कई योजनाएं हैं। इस पुनर्विकसित एरिया में रात 12 बजे तक स्ट्रीट फूड की अनुमति रहेगी, ताकि यहां आने वाले लोग खाने का आनंद ले सकें।

टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम, लटकते बिजली के तार, चांदनी चौक की पहले तस्वीर हुआ करती थी: CM

वहीं, शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आज चांदनी चौक की मुख्य सड़क दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह पुनर्विकास कार्य एक झलक है कि कैसे दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाएगी।

विकसित किए गए इस पूरे स्ट्रेच को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अभी और भी कई योजनाएं: CM केजरीवाल

चांदनी चौक के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन और स्थानीय विधायक पारलाद सिंह साहनी समेत पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सर्व प्रथम फीटा काट कर चांदनी चौक के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन और नाम पट्टिका अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक के प्रोजेक्ट कार्य और जनता को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।

पुनर्विकसित एरिया में रात 12 बजे तक स्ट्रीट फूड की अनुमति रहेगी, ताकि यहां आने वाले लोग खाने का आनंद ले सकें- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में चांदनी चौक का पुनर्विकास किया गया है। आज चांदनी चौक की मुख्य सड़क दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह पुनर्विकास कार्य एक झलक है कि कैसे दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाएगी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *