Advertisement

Delhi: राजधानी में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, अब तक कुल संख्या हुई 61

Dengue Cases

Delhi Dengue Cases

Share
Advertisement

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलो (Dengue) में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसके अब लोगों को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको बता दें कि इस साल डेंगू के केस बढ़कर 61 हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस पिछले सप्ताह में छह और मामले बढ़े हैं। दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) की सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते दिल्ली में लगभग हर दिन एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में आया है।

Advertisement

इतना ही नहीं, इतना ही नहीं इस सप्ताह उत्तरी निगम क्षेत्र में और दक्षिणी निगम क्षेत्र में भी डेंगू (Dengue Cases) के एक-एक केस सामने आए है। जबकि चार मामले ऐसे हैं, जनके निश्चित निवास स्थान की जानकारी दिल्ली नगर निगम को पता ही नहीं चल पाई है। फिलहाल उनका दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल डेंगू के 39 मरीजों के रहने की सही जगह का पता नहीं चल पाया है।

इन मरीजों के डेंगू से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और जिसके बाद ठीक होते ही वो गायब हो गए। राजधानी दिल्ली में मच्छरों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। उधर लोग लापरवाही करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। जबकि दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने बड़े पैमाने पर बेखर और असहाय लोगों के लिए रैन बसेरे बसेरा बनाए हैं। मगर आज भी बड़ी संख्या में लोग जानबूझकर सड़कों पर सोते है। सड़कों पर लापरवाही से सोने वाले ये लोग आसानी से मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

जलजमाव को खत्म करना बेहद जरूरी

वहीं, दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि स्वच्छता और रोकथाम को लेकर लगातार जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके बावजूद इसके तीनों नगर निगम क्षेत्रों में कई ऐसी कॉलोनियां हैं, जहां खुले में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच डेंगू से बचाव के लिए इस जलजमाव को खत्म करना बेहद जरूरी है क्योंकि डेंगू फैलाने वाले मच्छर जलभराव वाली जगहों पर आसानी से पनपते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *