Advertisement

Delhi: भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को बना सकती है नया सीएम: मनीष सिसोदिया

AAP

Deputy Chief Minister Manish Sisodia

Share
Advertisement

नई दिल्लीः पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी का फोकस पड़ोसी राज्यों हरियाणा और हिमाचल प्रदेश पर है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मंडी में बड़ा रोड शो किया। जिसके बाद अब दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि बीजेपी केजरीवाल की लोकप्रियता से डरी हुई है और अब हिमाचल प्रदेश में अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दावा है कि जय राम ठाकुर की जगह अनुराग ठाकुर हिमाचल में मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Advertisement

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने कहा है कि केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेन्स की बढ़ती लोकप्रियता से डर कर बीजेपी हिमाचल में अपने सीएम को हटाकर 4 महीने के लिए अनुराग ठाकुर को सीएम बनाना चाहती है। इस बीच भाजपा चाहे जो हथकंडे अपना ले अब हिमाचल की जनता अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति को एक मौका देने के लिए मन बना चुकी है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘भाजपा चेहरे बदल लेगी लेकिन साढ़े साल जो जनता की उम्मीदों को तोड़ा गया है अब जनता भाजपा को याद नहीं करने वाली है। जनता अब केजरीवाल जी को मौका देना चाहती है। भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *