Advertisement

MCD में BJP पार्षदों के भ्रष्टाचार के तार उनके वरिष्ठ नेतृत्व से जुड़े हुए: आतिशी

Share
Advertisement

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा की ओर से भ्रष्टाचारी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई करना और उन्हें निलंबित करना सिर्फ एक नौटंकी है। भ्रष्टाचार के चलते भाजपा से छह साल के लिए निलंबित पार्षद संजय ठाकुर पर भाजपा के सांसदों को गर्व है। भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद 19 सितंबर को संजय ठाकुर समेत तीन पार्षदों को महज एक दिखावे के तौर पर पार्टी से बर्खास्त किया था। निष्कासित करने के चंद दिनों के भीतर ही भाजपा के तीन सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और अनिल जैन संजय ठाकुर की ओर से आयोजित छठ आयोजन में शामिल हुए और संजय ठाकुर का गुणगान किया। एमसीडी में भाजपा पार्षदों के भ्रष्टाचार के तार उनके वरिष्ठ नेतृत्व से जुड़े हुए हैं।

Advertisement

भाजपा की ओर से भ्रष्टाचारी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई करना और उन्हें निलंबित करना सिर्फ एक नौटंकी है- आतिशी

विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली में एमसीडी की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार कर चुकी है। दिल्ली की जनता से जब आप एमसीडी की फुल फॉर्म पूछेंगे तो आधे से ज्यादा लोग ‘मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट’ बताएंगे। यह हाल भाजपा ने एमसीडी का कर दिया है। दिल्लीवासी इलाके से कूड़ा हटवाने, डेंगू की फॉगिंग, पार्क में साफ-सफाई और रखरखाव करवाने के लिए बार-बार पार्षद को फोन करते रह जाते हैं,‌लेकिन कोई नहीं आता है। जैसे ही कोई अपने घर में निर्माण शुरू करता है‌ तो भाजपा के पार्षद पैसे की उगाही करने के लिए जादुई रूप से प्रकट हो जाते है।‌ इस बात की गवाही दिल्ली का हर इंसान देगा।

भाजपा और भाजपा के सांसदों को भ्रष्टाचार पर निलंबित अपने पार्षद संजय ठाकुर पर गर्व है- आतिशी

उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्षद इतना भ्रष्टाचार करते हैं तो उनको नाम मात्र के लिए एक्शन लेना पड़ता है। एमसीडी में 2017 के चुनाव में भाजपा ने भी मान लिया कि हमारे सारे पार्षद भ्रष्ट थे। भ्रष्टाचार की वजह से उनके टिकट बदलने पड़े। यही कारण था कि 2017 में भाजपा ने सभी तत्कालीन पार्षदों के टिकट काट दिए। लेकिन जो नए पार्षद आए उनको लगा कि हमारे पास भी पांच साल हैं। पांच साल बाद उनका भी टिकट भ्रष्टाचार की वजह से कट जाना है। ऐसे में जितना ज्यादा भ्रष्टाचार कर लिया जाए, उतना ही अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *