Advertisement

दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर बसपा भी उतरी मैदान में, जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

Share
Advertisement

देश में इस समय चुनावों को लेकर बिगुल बजा हुआ है और सभी पार्टियां अपनी किस्मत अजमाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने में लगी हुईं हैं। वहीं बसपा ने भी अब रण में कूदने का फैसला ले लिया है। बसपा की अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली के MCD चुनाव को लेकर 31 वार्डो पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है

Advertisement

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ और दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेगी। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा से जनता ऊब चुकी है। यह पार्टियां जनसमस्याओं को नजरअंदाज कर रही हैं। वहीं अब जनता बसपा की ओर देख रही है। बसपा नगर निकाय चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करेगी। इसके लिए पार्टी कैडर वार्डवार मीटिंग कर रहा है। जनता के बीच मुद्दों को रखा जा रहा है। साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है। शुक्रवार शाम या शनिवार को दूसरी भी लिस्ट प्रत्याशियों की जारी कर दी जाएगी।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 7 नवम्बर से शुरू हो गयी है. 14 नवंबर तक नामांकन होंगे। 19 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। दिल्ली में नगर निगम के नये सिरे से परिसीमन लागू होने के बाद यह पहला निकाय चुनाव है। चुनाव 250 वार्डों के लिए हो रहा है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में इस बार 22 वार्ड कम हो गए हैं। पिछली बार दिल्ली नगर निगम चुनाव में 272 वार्ड पर मतदान हुआ था।

केवल दिल्ली में ही नहीं बसपा यूपी के नगर निकाय चुनाव भी लड़ेगी और वो इसके लिए भी जल्द अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *