Advertisement

भाजपा कर रही तिरंगा लगाने का विरोध, हम तिरंगा लहराएंगे, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ- मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया
Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) ने कहा कि भाजपा (BJP) तिरंगा लगाने का विरोध कर रही है। हम जान दे देंगे लेकिन तिरंगा लहराएंगे, हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ। भाजपा तिरंगे के खिलाफ है। भारतीय जनता पार्टी का पार्षद कह रहा है कि दिल्ली में तिरंगा नहीं लगने देंगे। इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है। भाजपा को इस बात पर देश से माफी मांगनी चाहिए। तिरंगे को लगाने से मना करने से बड़ा कोई देशद्रोह नहीं हो सकता है।

Advertisement

तिरंगे को लगाने से मना करने से बड़ा कोई देशद्रोह नहीं हो सकता

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) ने दिल्ली विधानसभा में तिरंगा लगाए जाने से रोकने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मेरी मालवीय नगर विधानसभा में एक अचंभित करने वाला मामला सामने आया। मालवीय नगर विधानसभा के महाराजा शूर सैनी पार्क में तिरंगा लगाने के लिए हमने एमसीडी से अनुमति ली और तिरंगा लगाने के लिए पहुंचे। इसके बाद कुछ देर में वहां कुछ लोग आ गए और कहने लगे कि आप यहां तिरंगा नहीं लगा सकते। जब इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि यहां हम शाखा लगाते हैं और हमारा झंडा लगता है। इसके बाद भाजपा के पार्षद अनिल सैनी का फोन आता है कि अगर आप वहां से झंडा नहीं हटाएंगे तो हम काम को बंद करवा देंगे।

BJP कह रही है कि दिल्ली में तिरंगा नहीं लगने देंगे

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में उठाए गए इस मुद्दे का जवाब देते हुए कहा कि विधायक सोमनाथ भारती ने जो मुद्दा उठाया है, वह बेहद गंभीर है। पूरे देश की गरिमा, हमारी आन-बान-शान और राष्ट्रीय ध्वज के लिए बहुत गंभीर मसला है। दिल्ली सरकार ने तय किया कि आजादी के 75वे वर्ष में पूरी दिल्ली में 500 तिरंगा लहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *