Advertisement

राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स से पीड़ित एक और मरीज मिला, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

Share
Advertisement

राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। इसी के साथ राजधानी के अंदर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना के मामले भी राजधानी में तेजी से बढ़ते जा रहे है। अब तक दिल्ली में मंकीपॉक्स के कुल तीन मामले सामने आ चुके हैं। सूत्रों के से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में रह रहे अफ्रीकी नागरिक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। वहीं संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार और त्वचा पर जख्म की शिकायत के बाद LNJP अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि संक्रमित की हालत फिलहाल स्थिर है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, Indigo विमान के नीचे आई कार, देखें वायरल वीडियो

LNJP अस्पताल में भर्ती सभी मरीज

राजधानी दिल्ली में कोरोना के साथ मंकीपॉक्स के मामलों ने दिल्ली वासियों को काफी परेशान कर दिया है। इसी के साथ सभी मरीज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में डॉक्टरों कि निगरानी में रखे गए है। LNJP में ही भर्ती मंकीपॉक्स से पीड़ित एक व्यक्ति को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। ये दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला था। वहीं एनएलजेपी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि हमने उस मरीज को छुट्टी दे दी है, जो दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। उन्होंने बताया कि संक्रमित पूरी तरह ठीक हो गया और उसके सभी लक्षण भी खत्म हो गए।

देशभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मरीजों ने आम लोगों कि चिंता बढ़ा दी है। बता दें कल यानी सोमवार को ही मंकीपॉक्स के चलते केरल में एक मौत हो गई थी। मृतक 22 वर्षीय युवक था जो केरल का ही रहने वाला था और हाल ही में यूएई से लौटा था। युवक में मंकीपॉक्स की पुष्टि यूएई में ही हो गई थी। इस मौत के बाद केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स के लिए टास्क फोर्स का भी गठन कर दिया है।

यह भी पढ़ें: चंबल एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मिली हरी झंडी, इलाके में जल्द बहेगी विकास की गंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *