Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल का दिल्ली सरकार पर हमला, कहा- पानी की किल्लत से हाहाकार कर रही है दिल्ली

Share
Advertisement

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में पानी की भारी किल्लत को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने पटेल नगर में नागरिकों के बीच दिल्ली सरकार पर जोरदार जुबानी हमला किया। गोयल के साथ भूख हड़ताल पर बैठने वालों में कार्यक्रम संयोजक पूर्व निगम पार्षद श्याम बाला, जिला अध्यक्ष राजेश गोयल महामंत्री सुरेश कुमार व अन्य सैंकड़ों कार्यकर्ता और रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी थे।

Advertisement

विजय गोयल ने कहा पूरी दिल्ली पानी के कारण हाहाकार कर रही है या तो पानी आ नहीं रहा या आ रहा है तो गंदा पानी आ रहा है। यह केवल पटेल नगर का मामला नहीं है,बल्कि हर गली मोहल्ले का यही हाल है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार टैंकर माफिया के साथ मिली हुई है जल बोर्ड में भ्रष्टाचार है।

गोयल ने केजरीवाल को चनौती दी कि वो जल बोर्ड के पानी को पीकर दिखाएं। दिल्ली सरकार ने वादा किया था कि दिल्ली में पाइप लाइन बिछाएगी, लेकिन पाइप लाइन बिछी नहीं है। गोयल ने कहा दिल्ली सरकार ने यमुना पर करोड़ों रूपए खर्च किये पर यमुना गंदगी की गंदी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा हर इलाके में दिल्ली की जनता को पानी पर केजरीवाल सरकार का विरोध करना चाहिए। गोयल ने कहा दिल्ली भर से पानी की शिकायत आ रही है। गोयल मंगलवार को बुद्ध विहार में प्रदर्शन करेंगे। श्याम बाला ने कहा कि जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन राघव चड्ढा ने पटेल नगर का पानी बंद कर अपने चहेतों को दे रहें है। उनका घेराव किया जाएगा। रिपोर्ट- स्वाति पाठक

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *