Advertisement

एमसीडी में साढे 19 साल राज करने के बाद भाजपा को भ्रष्टाचार की आयी याद, शुक्र है भाजपा ने माना नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा: सौरभ भारद्वाज

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी चुनाव में 6 महीने बचे हैं तो दिल्ली भाजपा को एमसीडी में भ्रष्टाचार दिखने लग गया है। एमसीडी में साढे 19 साल राज करने के बाद भाजपा को भ्रष्टाचार की याद आयी है। शुक्र है भाजपा ने माना है कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा है। भ्रष्टाचार मिटाने का मिशन जिन लोगों ने शुरू किया है, उसमें ऐसे कई लोग हैं जिनके खिलाफ हमने भ्रष्टाचार के सबूत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव में 6 महीने बचे हों तो भ्रष्टाचार के खिलाफ बातें की जा सकती हैं। आदेश गुप्ता बताएं कि भ्रष्टाचार के इन सब मामलों के अंदर क्या जांच कराई है। भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष जब भ्रष्टाचार के आरोपियों के साथ बैठ कर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं तो भ्रष्टाचार कैसे कम होगा।

Advertisement

भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष जब भ्रष्टाचार के आरोपियों के साथ बैठ कर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं तो भ्रष्टाचार कैसे कम होगा- सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें मेयर और लीडर ऑफ हाउस को बिठाया हुआ था। दक्षिण दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम नेता सदन और महापौर सहित छह लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके अलावा कुछ लोग बगल में  भी उनके साथ में थे। एमसीडी में साढे 19 साल राज करने के बाद भाजपा को भ्रष्टाचार की याद आई है। जब 6 महीने चुनाव में बचे हैं तो दिल्ली भाजपा को एमसीडी में भ्रष्टाचार दिखने लग गया है। यह हम सब दिल्ली वालों के लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट है। अब उनको लग रहा है कि एमसीडी में भ्रष्टाचार है और भ्रष्टाचार को मिटाने का मिशन शुरू किया है। उनके साथ जिन लोगों ने मिशन शुरू किया है, उसमें ऐसे कई लोग हैं जिनके खिलाफ हमने भ्रष्टाचार के सबूत इसी तरह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंदर पेश किए हैं।

जब चुनाव में 6 महीने बचे हों तो भ्रष्टाचार के खिलाफ बातें की जा सकती हैं, आदेश गुप्ता बताएं कि भ्रष्टाचार के इन सब मामलों के अंदर क्या जांच कराई है- सौरभ भारद्वाज

उन्होंने कहा कि आज आदेश गुप्ता को उन प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में और सबूतों के बारे में दोबारा बताना चाहता हूं। हम चाहते हैं कि आदेश गुप्ता इनके ऊपर कार्रवाई करें, वरना भ्रष्टाचार के ऊपर उन्होंने जो नया राग शुरू किया है यह बिल्कुल 2017 के राग तरह रहेगा। 2017 में जब दिल्ली में एमसीडी के चुनाव थे तब भी भाजपा ने माना था कि हमारे पार्षदों की छवि बहुत खराब है। पार्षदों को लोग भ्रष्टाचारी मानते हैं और इन पार्षदों को लोग पसंद नहीं करते और सभी पार्षद बदले थे

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुझे लगता है कि यह तैयारी आदेश गुप्ता ने जो की है वो दोबारा से सभी पार्षदों को बदलने की तैयारी है। उन्होंने बोला था कि हम सब की सफाई करेंगे। हकीकत यह है कि समस्या पार्षद में नहीं बल्कि भाजपा में है। इसकी वजह यह है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नागलोई वार्ड की जो पार्षद है ज्योति उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा के उस वक्त के अध्यक्ष को लिखित में चिट्ठी भेजी थी कि  एमसीडी में जबरदस्त भ्रष्टाचार है। माफियाओं के साथ उनकी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता मेयर जयप्रकाश, स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी और कमिश्नर ज्ञान भारती शामिल है। छैल बिहारी गोस्वामी कल प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक मिशन शुरूआत करने की बात कह रहे थे। यह लिखित में भ्रष्टाचार का मामला है। उन्हीं की पार्षद ज्योति द्वारा लिखित में शिकायत की गई थी। इसके ऊपर आदेश गुप्ता जी ने क्या जांच की है यह बताएं?

भ्रष्टाचार मिटाने का मिशन जिन लोगों ने शुरू किया है, उसमें ऐसे कई लोग हैं जिनके खिलाफ हमने भ्रष्टाचार के सबूत दिए हैं- सौरभ भारद्वाज

उन्होंने कहा कि दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस मएं हमने लीडर ऑफ द हाउस हैं और महिपालपुर से पार्षद हैं इंद्रजीत शेरावत। यह भी इतफाक से कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदेश गुप्ता के बगल में बैठे हुए थे। उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने की नीति बनाई है। इंद्रजीत शेरावत के पास 2017 में मात्र 1.24 करोड़ थे और दो प्रॉपर्टी थी। 2019-20 के बीच में इन्होंने खुद जानकारी दी है कि उनके पास 6 प्रॉपर्टी हैं और 2 करोड़ 58 लाख रुपए हैं। यानी की संपत्ति 3 गुना हो गई है। उनके पास महिपालपुर में करीब 20 करोड़ की लागत से एक होटल चल रहा है, जो कि अवैध है। एमसीडी ने उसको कागजों में गिरा दिया है लेकिन उनका होटल वहां पर जीता जागता मौजूद है। बिना किसी लाइसेंस के चल रहा है। हम आदेश गुप्ता से जानना चाहेंगे कि इस पार्षद जो लीडर ऑफ द हाउस हैं उनके बारे में क्या जांच कराई है। जांच में क्या पाया गया है। रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें