Advertisement

एक गोत्र बना हत्याकांड की वजह, दिल्ली में एक ही गोत्र में शादी करने पर दंपत्ति पर हमला और कत्ल

Share
Advertisement

दिल्ली: द्वारका के अमरोही गांव में एक जोड़े (couple) पर जानलेवा हमला और साथ ही कत्ल का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के चचेरे भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में पीड़ित महिला के पति की मौत हो गई है और महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है। फिलहाल अस्पताल में वह जीवन और मृत्यु के लिए संघर्ष कर रही है।

Advertisement

द्वारका के डीसीपी (DCP) ’संतोष कुमार मीणा’ से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून को किरण दाहिया (उम्र19 साल) और उनके पति विनय दाहिया (उम्र23 साल) पर कुछ लोगों ने तेजी से फायरिंग की थी। जिसमें विनय की मौत हो गयी और किरण को अधमरी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने किरण से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों सोनीपत के एक ही गांव के रहने वाले हैं। बता दें दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाकर 13 अगस्त 2020 को शादी की थी।

मालूम हो कि शादी को लेकर विनय और किरण पहले से चिंतित थे इसीलिए दोनों ने सुरक्षा को लेकर अगस्त 2020 में चंडीगढ़ के हाइकोर्ट में गुहार लगाई थी। उन्हें डर था कि किरण के घर वाले उन पर हमला कर सकते हैं। बाद में कोर्ट ने अर्जी का निपटारा करते हुए सोनीपत के एसपी (SP) को शिकायत देने के लिए कहा था।

पुलिस कर्मचारी ने अपनी पड़ताल में पता लगाया कि इस हमले में चार लोग शामिल थे। जिसमें किरण का सगा भाई (अमन दहिया), किरण का चचेरा भाई (रोहित दहिया) शामिल थे। विनय और किरण एक ही गोत्र के थे। केवल एक समान गोत्र के कारण किरण के घर वालों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

हालांकि पुलिस ने किरण के दोनों भाई रोहित दाहिया और अमन दहिया को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके साथी रितिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या की पूरी योजना किरण के भाई अमन ने रची थी। अमन ने अपने साथी के साथ प्लानिंग कर हत्याकांड को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *