Advertisement

Sahdev Dirdo: फैंस की दुआओं का हुआ असर, होश में आए ‘बचपन का प्यार फेम सहदेव’

Sahdev Dirdo
Share
Advertisement

रायपुर: मंगलवार को ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव (Sahdev Dirdo ) की सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होने के बाद उनके परिजनों और फैंस में मायूसी जैसा माहौल था। लोग सहदेव के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।

Advertisement

जानकारी के अनुसार घायल अवस्था में अस्पताल लाए जाने के बाद सहदेव दिरदो के सिर में पांच टांके लगाए गए। सिटी स्कैन के बाद तकरीबन 12 घंटे तक उन्हें अंडर ऑब्जरवेशन रखा गया। फिलहाल सहदेव(Sahdev Dirdo) ठीक हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि उनके सिटी स्कैन में किसी तरह की गंभीर चोट सामने नही आई है। बेहतर इलाज के लिए सहदेव को रायपुर भेजने की तैयारी चल रही है।

कैसे हुआ हादसा?

सहदेव दिरदो की दुर्घटना सुकमा के शबरी नगर में बाइक के टकराने से हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि बाइक पर तीन लोग बैठे थे और सहदेव सबसे पीछे बैठे थे।  

कौन है Sahdev Dirdo?

सहदेव दिरदो कुछ वक्त पहले खुद के गाए ‘बसपन का प्यार'(Bachpan Ka Pyaar) गाने से हिट हुए थे। ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद सिंगर बादशाह (Badshah) ने उनके साथ इसी हिट लाइन पर एक वीडियो सॉन्ग शूट किया था।  

‘बचपन का प्यार’ गाने से फेमस हुए चाइलड सिंगर सहदेव सड़क हादसे में घायल, बादशाह ने मांगी सलामती की दुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *