Advertisement

2024 में PM पद की दावेदारी पर नीतीश ने उठाए सवाल, कहा-‘14 में जो आए थे, वो 24 तक आगे रह पाएंगे या नहीं..’

नीतीश कुमार
Share
Advertisement

नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राजनीतिक इतिहास में नीतीश कुमार के नाम अनोखा रिकॉर्ड शामिल हुआ। बता दें 17 साल के अपने कार्यकाल में 8वीं बार मुख्यमंत्री बने। बीजेपी के साथ सियासी ब्रेकअप के बाद नीतीश कुमार ने 7 पार्टियों के साथ बिहार में महागठबंधन वाली सरकार बना ली है। हालांकि सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ने NDA के ऊपर निशाना साधा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अनाथालय से ऑस्ट्रेलिया टीम के कैप्टन तक की यात्रा, ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल हुईं लिजा स्टालेकर

पार्टी के कहने पर NDA से हुए अलग

नीतीश कुमार ने बिहार की सियासी सत्ता पलटने के बाद अब NDA पर करारा वार किया है। उन्होंने कहा की- ‘हमारी पार्टी को किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए थे वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?’

हालांकि इस  बयान के बाद नीतीश कुमार यहीं ही नहीं रुके। उन्होंने कहा की उनकी पार्टी के सभी नेता NDA गठबंधन से ना खुश थे। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा की मैं खुद मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहता था। लेकिन उनसे दबाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने को कहा गया। इसके बाद जो कुछ हुआ वो सब कुछ आपके सामने है।

यह भी पढ़ें: BJP से सियासी ब्रेकअप के बाद कल दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *