Advertisement

बिहार में जगदानंद सिंह के हाथों फिर सौंपी गई प्रदेश RJD की कमान, इसलिए है लालू के भरोसेमंद

Share
Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की कमान एक बार फिर जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) के हाथों में सौंप दी गई है। करीब 77 साल के जगदानंद सिंह लालू यादव की भी पसंद है। जगदानंद सिंह शुरूआत से ही जनता दल के टूटने से लेकर RJD बनने तक हमेशा लालू के साथ खड़े रहे हैं।बिहार की सत्ता में मुख्य भागीदार RJD की अपनी पार्टी में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसी के तहत सोमवार RJD कार्यालय में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा इस पद के लिए नामांकन किया जिसके प्रस्तावक तेजस्वी यादव बने।

Advertisement

बिहार के डिप्टी सीएम ने जगदानंद को लेकर कहीं ये बातें

बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए जगदानंद के विरोध में कोई खड़ा नहीं हुआ इसका मतलब ये है कि जगदानंद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मंगलवार को इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। जगदानंद सिंह के बारे में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। जो कि समाजवादी विचार वाले हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत हुई है। तेजस्वी ने RJD के 2020 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय जगदानंद को दिया। तेजस्वी ने कहा कि जगदानंद ने पार्टी में नई जान फूंक दी थी।

शुरूआत से ही लालू का साथ देने से जगदानंद रहे उनके खास

जगदानंद वैसे RJD सुप्रीमो लालू यादव के लगातार पसंद बने हुए हैं। जगदानंद सिंह शुरुआत से ही जनता दल टूटने से लेकर RJD बनने तक हमेशा लालू के साथ साये की तरह हमेशा उनके लिए खड़े रहे।बिहार की सियासत में महागठबंधन बनाने के लिए लालू यादव के फैसले के साथ भी जगदानंद मजबूती से खड़े रहे। जिसके कारण पार्टी सत्ता में आई पिछले 2020 के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष रहते पार्टी के फैसले, उम्मीदवारों का चुनाव और रणनीति बनाने तक के सभी प्रमुख काम जगदानंद ने किए। यहां तक जगदानंद ने पार्टी के लिए अपने बेटे से दूर जाना भी मंजूर कर लिया था।

आरजेडी 2010 के विधानसभा चुनाव में जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को रामगढ़ विधानसभा से मैदान में उतरना चाहती थी, पर जगदानंद सिंह ने यह कहते हुए टिकट देने से मना कर दिया था क्योंकि इससे परिवारवाद को बढ़ावा मिलेगा। सुधाकर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। फिर वह मैदान में उतरे। लेकिन जगदानंद सिंह ने RJD की उम्मीदवार अंबिका यादव के पक्ष में जमकर प्रचार किया। RJD उम्मीदवार को चुनाव में जीत दिलवाई। आज यही सुधाकर सिंह RJD के विधायक और कृषि मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें