Advertisement

बिहार: समस्तीपुर जिले में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने बनाया वीडियो, 4 गिरफ्तार

Share
Advertisement

नई दिल्ली: बिहार में समस्तीपुर जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें कुछ आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

Advertisement

दरअसल, पीड़ित लड़की अपने दोस्त मनीष कुमार के साथ देर रात रोसड़ा से पैदल चलकर घर लौट रही थी। जब ये दोनों सिंघिया पुल के पास पहुंचे तब दिलीप ठाकुर और कैलाश महतो ने दोनों को पकड़ लिया।

इसके बाद, उन दो आरोपियों ने अपने दो और दोस्त राम ललित सिंह व पप्पू कुमार को कॉल करके बुला लिया था। फिर चारों ने मिलकर लड़की और उसके दोस्त को पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर चारों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मालूम हो कि आरोपि ललित ने पप्पू के मोबाइल से नाबालिग लड़की के साथ हो रहे दुष्कर्म का वीडियो बनाया था। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई थी।

जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मनीष कुमार, दिलीप ठाकुर, पप्पू कुमार और रामललित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। जबकि पुलिस ने रेप का वीडियो बनाने वाले मोबाइल को भी जब्त कर लिया है।

एसडीपीओ सहरियार अख्तर ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने गैंगरेप की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस मामले में नाबालिग लड़की का दोस्त भी शामिल है और उसके साथ रेप का वीडियो बना लिया गया है।

वहीं, रोसड़ा के डीएसपी ने समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक को इस मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *