Advertisement

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश-तेजस्वी की महागठबंधन सरकार में कौन बनेगा मंत्री? यहां देखें संभावित नाम

bihar cabinet expansion
Share
Advertisement

Bihar: मंगलवार को नीतीश कैबिनेट (Bihar Cabinet Expansion) का विस्तार हो जाएगा। इस महागठबंधन ने संभावित मंत्रियों के नाम लगभग तय कर लिये हैं। कैबिनेट में राजद की हिस्सेदारी अधिक होगी। यही नहीं, उसे पिछले कैबिनेट में भाजपा कोटे के ही अधिसंख्य विभाग मिलेंगे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनसे संभावित नाम पर चर्चा की। यही नहीं, सरकार गठन को लेकर भी उनके बीच विस्तार से बात हुई।

Advertisement

इसके पहले तेजस्वी (Bihar Cabinet Expansion) ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र यादव से भी मुलाकात की। नीतीश कैबिनेट के सारे मंत्रियों की शपथ एक साथ नहीं होगी। कुछ मंत्रियों की शपथ मंगलवार को होगी। तय फार्मूले के तहत राजद को 17, जदयू को 13, कांग्रेस को 3, हम को 1, निर्दलीय को 1 मंत्री पद मिलना लगभग तय है। शिक्षा, ग्रामीण कार्य समेत कुछ विभाग राजद के खाते में जबकि वित्त जदयू के पास जा सकता है। वहीं जदयू के कुछ पुराने मंत्रियों के ड्रॉप होने की भी संभावना है। उपेन्द्र कुशवाहा समेत कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

आरजेडी ये बन सकते हैं मंत्री

तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, समीर महासेठ, अनिता देवी, ललित यादव, ऋषि कुमार, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर, कार्तिक कुमार, सुधाकर सिंह, शमीम अहमद, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन। आलोक मेहता स्पीकर भी हो सकते हैं।

संभावित चेहरे

राजद- तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, समीर कुमार महासेठ, अनिता देवी, ललित यादव, ऋषि कुमार, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर, कार्तिक कुमार, सुधाकर सिंह, शमीम अहमद, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन

जदयू- विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, श्रवण कुमार, संजय झा, अशोक कुमार चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार, शीला मंडल

कांग्रेस- अजीत शर्मा, राजेश राम, शकील अहमद, मदन मोहन झा

हम- संतोष सुमन

निर्दलीय- सुमित सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *