बिहार का सियासी पारा हाई, तीन दिन से दिल्ली में अड़े जीतन राम मांझी, आज करेगें अमित शाह से मुलाकात
बिहार : युपी के बाद अब बिहार में लगातार सियासी उथल-पुथल जारी है। जीतन राम मांझी तीन दिन से दिल्ली में डटे हैं और आज वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने पैर के इलाज के लिए दिल्ली आए हुए हैं।वह करीब तीन दिन से यहां डटे हैं।
सूत्रों का कहना है कि मांझी अपने पैर के साथ-साथ सियासी समस्याओं का इलाज भी दिल्ली में ढूंढ रहे हैं। यही वजह है कि वह अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं। आज रात 9 बजे होगी राजनीतिक मुलाकात हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान के मुताबिक, पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी बुधवार रात करीब नौ बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।
जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी भी दिल्ली में हैं। वह भी भाजपा के दोनों दिग्गज नेताओं से मिलने जाएंगे। इन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं मांझी दानिश रिजवान की मानें तो यह मुलाकात बेहद खास हो सकती है। इस मुलाकात में मांझी न्यायपालिका में एसटी के आरक्षण की मांग कर सकते हैं। साथ ही, प्राइवेट सेक्टर में भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को आरक्षण का लाभ दिलाने का मुद्दा उठा सकते हैं।