Advertisement

किक्रेट के भगवान का टूटेगा रिकार्ड? रचा जाएगा नया इतिहास ,कौन करेगा ये कारनामा जानिए?

Share
Advertisement

क्रिकट का शौक रखने वाले लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें 18 अगस्त को Asia Cup  का आगाज होने वाला है। ये एस कप का 15 वां संस्करण होगा। य़े श्रंखला भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा के लिए बहुत ही खास साबित हो सकती  है। सरल शब्दों में कह सकते हैं कि ये कप रोहित शर्मा के करियर में चार चांद लगा सकती है। 28 अगस्त को भारत और पाक का रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है।

Advertisement

इस मैच में उतरते ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इस मैच में उतरते ही हिटमैन लगातार 7 एशिया कप में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित अभी तक 6 बार यह टूर्नामेंट खेले हैं और 26 मैचों में उन्होंने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। गौरतलब है कि भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार यह खिताब जीता है। पिछला टाइटल 2018 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था।

किक्रेट के भगवान का टूटेगा रिकार्ड?

रोहित शर्मा  एक और बड़ा धमाल भी कर सकते हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं अब रोहित के पास है उनसे आगे निकलने का मौका। सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप की 21 पारियों में 51 से अधिक के औसत से 971 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।

रोहित शर्मा का क्या है  पुराना रिकार्ड?

उधर टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा 26 पारियों में 883 रन अभी तक बनाए हैं। वह इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने बल्लेबाज भी हैं। रोहित ने पिछले संस्करण में (2018) शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी कप्तानी में टीम को खिताब भी जिताया था। 2018 एशिया कप में उन्होंने पांच पारियों में 317 रन बनाए थे। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ उनका एक शतक भी शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें