Advertisement
खेल

सूर्यकुमार को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI में मिलेगा मौका?

Share
Advertisement

टीम इंडिया के स्टार 4 मैच के बाद मौका मिला और सूर्यकुमार यादव ने अपना विकेट कुर्बान कर दिया। मिचेल सैंटनर के 33वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल LBW हुए थे। 274 के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम को 182 पर चौथा झटका लगा था। भारत को जीत के लिए 107 गेंद पर 92 रन की दरकार थी। सूर्यकुमार यादव मैदान पर आ चुके थे। उनसे फिनिशर्स नॉक की उम्मीद थी।

Advertisement

विराट को वापस लौटने के लिए मजबूर

ट्रेंट बोल्ट के 34वें ओवर की पांचवी फुलर लेंथ गेंद को कवर्स के हाथ में खेलकर सूर्या सिंगल के लिए निकल पड़े। विराट इंतजार कर रहे थे कि गेंद मिचेल सैंटनर से मिस हो जाए और उसके बाद रन भागा जाए। विराट अपनी क्रीज से ज्यादा दूर नहीं गए थे। सैंटनर ने फुल लेंथ डाइव लगाकर गेंद को फील्ड कर लिया। ऐसा करके उन्होंने विराट को वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया।

सूर्यकुमार यादव 4 गेंद पर 2 रन

इस वक्त तक सूर्यकुमार यादव विराट कोहली के करीब आ चुके थे। मिचेल सैंटनर ने विकेट के बीच में खड़े ट्रेंड बोल्ट के पास गेंद को थ्रो कर दिया। सूर्यकुमार यादव के पास वापसी का मौका नहीं था। उन्होंने विराट के छोर की तरफ भागने की बजाय वापस स्ट्राइकर्स एंड पर जाने का फैसला किया। ट्रेंट बोल्ट ने विकेटकीपर को अंडर आर्म थ्रो किया और सूर्यकुमार यादव 4 गेंद पर 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। मिचेल सैंटनर की जबरदस्त फील्डिंग इसकी सबसे बड़ी वजह रही।

प्लेइंग XI से ड्रॉप करना जायज

सूर्यकुमार यादव जानते थे कि रन चेज के दौरान विराट कोहली का मैदान पर रहना जरूरी है। इसलिए उन्होंने अपने विकेट की कुर्बानी दे दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी भी रन आउट की बड़ी वजह रही। पर इसके आधार पर सूर्यकुमार यादव को अगले मैच की प्लेइंग XI से ड्रॉप करना जायज नहीं लगता।

Recent Posts

Advertisement

BJP ने बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: यूपी के बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव…

May 12, 2024

काशी दौरे का दूसरा दिन, CM योगी ने काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले…

May 12, 2024

Unnao: लोकसभा के चौथे चरण का मतदान कल, कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Unnao: उन्नाव में लोकसभा के चौथे चरण के लिए सोमवार यानी 13 मई को मतदान…

May 12, 2024

TMC, कांग्रेस वालों, कम से कम पूर्वजों के त्याग, तपस्या और बलिदान…उसका तो अपमान मत करो, बंगाल में बोले PM मोदी

PM Modi: पश्चिम बंगाल के हुगली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते…

May 12, 2024

‘मुसीबत में गांधी परिवार रायबरेली आया, शहजादे सिर्फ वोट मांगने आए हैं’, रायबरेली में अमित शाह की हुंकार

Amit Shah In Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

May 12, 2024

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित, 2 लाख से अधिक परीक्षार्थी हुए पास

HBSE 10th Result 2024: हरियाणा बोर्ड के कक्षा 10वीं के नतीजे रविवार 12 मई को…

May 12, 2024

This website uses cookies.