Advertisement
खेल

क्यों आलोचकों के निशाने पर सूर्यकुमार यादव, जानें MI के IPL से बाहर होने की वजह

Share
Advertisement

सूर्यकुमार यादव को MI के IPL से बाहर होने की वजह बता रहे हैं। हकीकत यह है कि सूर्यकुमार यादव की बदौलत ही MI प्लेऑफ खेल पाई।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर के बाद सूर्या मुंबई इंडियंस के लिए 600 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। सूर्या ने IPL 16 में 181.14 की स्ट्राइक रेट और 43.21 की एवरेज से 605 रन बनाए। इस दौरान सूर्या ने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 65 चौके और 28 छक्के आए।

सूर्यकुमार यादव अकेले गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते

MI की बल्लेबाजी की बात करें, तो कई मौकों पर ऐसा लगता था कि सूर्यकुमार यादव अकेले ही मोर्चा संभाले हुए हैं। बड़े से बड़े नाम पीठ दिखा कर चले जाते थे, सूर्यकुमार यादव अकेले गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते थे।

क्वालीफायर 2 भी कुछ अलग नहीं था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 234 का बड़ा लक्ष्य चेज करते हुए 2.3 ओवरों में 21 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पवेलियन का रास्ता नाप लिया। यह सोच कर कि सूर्यकुमार यादव आएगा और करिश्मा कर जाएगा।

हार्दिक पंड्या के दूसरे ओवर की अंतिम फुलर लेंथ गेंद को मिडऑन के सर के ऊपर से फ्लिक के जरिए सीमा रेखा पार 4 रन के लिए भेजकर सूर्या ने अपना खाता खोला।

हार्दिक पंड्या के चौथे ओवर की अंतिम लेंथ बॉल पर सूर्या ने शफल किया और इसे मिडविकेट के ऊपर से चौके के लिए भेज दिया। दूसरे छोर पर मोहम्मद शमी के एक ही ओवर में 24 रन ठोक कर तिलक वर्मा ने सूर्या का साथ निभाने की उम्मीद जगाई। पर 14 गेंद में 43 रन बनाने के बाद तिलक राशिद खान के पावरप्ले की अंतिम लेगब्रेक पर स्वीप शॉट खेलते हुए बोल्ड हो गए। यहां से मुंबई को 7 विकेट बाकी रहते 84 गेंद पर जीत के लिए 162 रनों की दरकार थी।

मुंबई इंडियंस के हार की सबसे बड़ी वजह

बड़ी साझेदारी का ना बन पाना मुंबई इंडियंस के हार की सबसे बड़ी वजह रही। सिर्फ सूर्यकुमार यादव अकेले डटे रहे। सूर्यकुमार यादव ने राशिद खान के 8वें ओवर की पहली टॉस्ड अप गेंद पर रूम बनाते हुए एक्स्ट्राकवर के ऊपर से चौका जड़कर संघर्ष जारी रखा।

राशिद ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद सूर्या की उम्मीदों के अनुरूप क्विक फुलर लेंथ की डाली। सूर्या डांसिंग डाउन द ट्रैक आए और एक्स्ट्राकवर के ऊपर से चौका लगा दिया। तीसरी गेंद शॉर्ट लेंथ वाली गुगली। सूर्यकुमार यादव ने मिडविकेट और लॉन्गऑन के क्षेत्र के बीच में से चौका जड़ दिया।

अब दूसरे छोर पर तिलक वर्मा के बाद कैमरन ग्रीन सूर्या का साथ निभा रहे थे। दोनों ने मिलकर 16 गेंद में ही 52 रन जोड़ दिए थे। जोशुआ लिटिल के 12वें ओवर की दूसरी लेंथ बॉल पर क्रॉस बैटेड शॉट खेलते हुए कैमरन ग्रीन 20 गेंद पर 30 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।

इस विकेट के बाद सूर्यकुमार यादव अकेले पड़ गए, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। नूर अहमद के 13वें ओवर की पहली फुल लेंथ गेंद को मिडविकेट की दिशा में कलाइयों के सहारे मोड़कर सूर्या ने चौका अपने नाम कर लिया।

IPL सीजन का अपना पांचवां अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने जोशुआ लिटिल के 14वें ओवर की दूसरी स्लॉट वाली गेंद को भी वन बाउंस मिडविकेट बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए भेज दिया। तीसरी ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद को विकेटकीपर के सर के ऊपर से स्कूप के तौर पर छक्का जड़ते हुए सूर्यकुमार यादव ने इस IPL सीजन का अपना पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया।

सूर्या ने खामोशी के साथ दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर अपने काम में लग गए। दरअसल दूसरे छोर पर विष्णु विनोद के बल्ले से गेंद कनेक्ट नहीं हो पा रही थी और ऐसे में बड़े शॉट खेलने का सारा जिम्मा सूर्या के कंधों पर आ गया। MI को जीत के लिए 35 गेंद पर 85 रनों की दरकार थी।

सूर्यकुमार यादव ने मोहित शर्मा के 15वें ओवर की दूसरी हार्ड लेंथ बॉल पर क्रीज में रहते हुए ही पुल शॉट के जरिए डीप मिडविकेट के ऊपर से ताबड़तोड़ छक्का जड़ दिया। इस शॉट में उन्होंने अपने बैकहैंड का इस्तेमाल किया। तीसरी गेंद ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ की थी। सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग के ऊपर से रैंप शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद पैड्स से लगकर लेग स्टंप से जा टकराई।38 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सूर्या की 61 रनों की पारी का अंत हो गया।

मुंबई इंडियंस की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह

सूर्यकुमार यादव के जाने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। सूर्या के बाद अगली 23 गेंदों पर सिर्फ 1 चौका लगा और MI ने 16 रन जोड़कर बाकी बचे 5 विकेट गंवा दिए। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की बल्लेबाजी में यही सबसे बड़ा अंतर रहा।

शुभमन को गुजरात के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने हमेशा सहयोग दिया। पहले विजय शंकर और क्वालीफायर 2 में साईं सुदर्शन दूसरे छोर पर लगातार बड़े शॉट्स खेलकर शुभमन पर से दबाव हटाते रहे। इसी का नतीजा रहा कि शुभ्मन और साईं सुदर्शन ने गुजरात के लिए दूसरे विकेट की खातिर 63 गेंद पर 138 रन जोड़ दिए। सूर्यकुमार यादव ने इस IPL सीजन अपने दम पर मुंबई इंडियंस को कई मुकाबले जिताए। सूर्या की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम क्वालीफायर 2 हार गई, क्योंकि सिर्फ एक सूर्या अंतिम ओवर तक मैदान में नहीं टिक पाए। करोड़ों चाहने वालों को वन मैन आर्मी सूर्यकुमार यादव पर नाज है। वह आतिशी बल्लेबाजी के मामले में इंडियन क्रिकेट का सरताज है।

Recent Posts

Advertisement

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

पाकिस्तान को पता चल गया… यह नया भारत,छेड़ा तो छोड़ेगा नहीं- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाक अधिकृत…

May 19, 2024

West Bengal: एक जैसे हैं TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप- पीएम मोदी

PM Modi in Vishnupur:  पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.