Virender Sehwag: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपनी खतरनाक तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, सहवाग एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपनी वापसी करने जा रहे हैं। जी हां, वीरेंद्र सहवाग जल्द ही मैदान पर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। सिर्फ यही नहीं, बल्लेबाजी के साथ-साथ वे टीम की कप्तानी भी करते हुए दिखेंगे।
बता दें कि फैंस अपने चहीते खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग को इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) में क्रिकेट खेलते हुए देखेंगे। सहवाग बतौर कप्तान मुंबई चैंपियंस की कमान संभालेंगे। दरअसल, इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 23 फरवरी 2024 से शुरू होने जा रहा है।
ये सीजन देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से शुरू होगा। इस लीग में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। इस लीग के मैच 23 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2024 तक खेले जाएंगे।
सहवाग ने खुद अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि लीग के शुरू होने से पहले कहा कि, ‘मैं इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं मुंबई चैंपियंस के लिए खेलूंगा। तो आइए मुंबई चैंपियंस को सपोर्ट करें और देहरादून में आप सब मुझसे मिलें।’
सहवाग की इस गुड न्यूज के बाद सभी फैंस बेसब्री से इस लीग का इंतजार कर रहे हैं। सहवाग ने अपने कट शॉट और ड्राइव से फैंस को अपना दिवाना बनाया था। अब उनके ये सभी शॉट्स फैंस इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में फिर से देख पाएंगे।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
speaker: आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने आपातकाल का जिक्र किया। इसी पर पीएम…
UP: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आज महोबा पहुंचे. जहां उन्होंने…
Viral Video of Sitamarahi : आज कल अधिकांश लोगों में सोशल मीडिया पर अपलोड करने…
Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण…
CM Arvind Kejriwal: मीडिया में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को लेकर…
Karnataka: कर्नाटक के मंगलुरु में बड़ा हादसा हो गया. दरअसल मंगलुरु के बाहरी इलाके मदनी नगरा…
This website uses cookies.