Advertisement
खेल

विराट कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से SRH के जबड़े से जीत छीनी

Share
Advertisement

विराट कोहली ने ताबड़तोड़ शतक लगाकर SRH के जबड़े से जीत छीनते हुए बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। 188 के टारगेट के सामने RCB को तेज शुरुआत की दरकार थी।

Advertisement

भुवनेश्वर के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विराट ने कवर और पॉइंट के बीच से चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद शॉर्ट आउटसाइड ऑफ…बदले में पॉइंट के ऊपर से चौका। किंग कोहली आज किसी भी हालत में रुकने के लिए तैयार नहीं थे।

दूसरा ओवर लेकर अभिषेक शर्मा आए और दूसरी टॉस्ड अप डिलीवरी पर डाउन द ग्राउंड किंग का चौका। चौथी गेंद पर गेंदबाज के सर के ऊपर से करारा चौका।

विराट आक्रामक बल्लेबाजी

विराट अक्सर यह शॉट तब लगाते हैं, जब वह आक्रामक बल्लेबाजी करने के मूड में आते हैं। टी. नटराजन के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर विराट के बल्ले का इनसाइड एज सीमा रेखा पार 4 रन के लिए चला गया। किंग की प्रचंड फॉर्म को देखकर किस्मत भी किंग का साथ निभा रही थी।

कार्तिक त्यागी के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पिच्ड अप थी। कवर और मिड ऑफ के बीच से 4 रन के लिए खूबसूरत ड्राइव। पावरप्ले की समाप्ति के बाद बेंगलुरु के खाते में बगैर नुकसान 64 रन आ चुके थे,

लेकिन विराट जानते थे कि ये काफी नहीं हैं। नीतीश रेड्डी ने 7वें ओवर की तीसरी गेंद धीमी गति से डाली। कलाइयों के खूबसूरत इस्तेमाल के बूते फाइन लेग बाउंड्री के बाहर विराट का चौका।

इसी नीतीश रेडी के नवें ओवर की पहली गेंद पर विराट पूरी तरह बाउंस के ऊपर आए और मिडविकेट की दिशा में 103 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। किंग की भुजाओं की ताकत देखकर विरोधियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। जो लोग विराट के स्ट्राइक रेट पर छाती पीट रहे थे, उन्होंने मुंह छिपाने के लिए जगह ढूंढना शुरू कर दिया।

विराट का 51वां IPL अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स के 12वें ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट थी। विराट ने स्क्वायर लेग के ऊपर से वन बाउंस चौका जड़ा और 51वां IPL अर्धशतक पूरा कर लिया। यह IPL 2023 में किंग का सातवां अर्धशतक था।

विराट भली-भांति जानते थे कि अभी काम आधा हुआ है, मंजिल दूर है। मयंक डागर के 13वें ओवर की तीसरी गेंद मिडिल स्टंप पर स्लॉट में थी। विराट घुटनों पर आए और स्लॉग स्वीप के जरिए डीप मिडविकेट की दिशा में गगनचुंबी छक्का उड़ा दिया। किंग कोहली ऑन फायर…! भुवनेश्वर कुमार को पहले ओवर में 2 चौके मारकर पारी शुरू करने वाले विराट ने उनके 15वें ओवर में 17 रन बटोर लिए।

भुवी ने पहली गेंद पर पेस नहीं दी। किंग ने शॉर्ट ऑफ लेंथ आउटसाइड ऑफ गेंद को एक्स्ट्रा कवर की दिशा में 4 रन के लिए भेज दिया। दूसरी गेंद पिच्ड अप थी। इस बार बल्ले के फुल फेस के साथ एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से ताबड़तोड़ चौका।

चौथी गेंद लोअर फुलटॉस और जवाब लॉन्गऑन की दिशा में स्ट्रेट बैट से 4 रन। पांचवीं आउटसाइड ऑफ गेंद पर पॉइंट की दिशा में चौका। पिछले मुकाबले में सिर्फ 30 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर कुमार को किंग कोहली ने आसमान से वापस जमीन पर ला पटका।

नटराजन के 17वें ओवर की दूसरी गेंद शॉर्ट आउटसाइड ऑफ। कटर पर विराट के बल्ले का क्रैकिंग साउंड और गेंद मिडविकेट बाउंड्री के बाहर 6 रन। भुवनेश्वर कुमार के 18वें ओवर की चौथी गेंद फुल लेंथ ऑन स्टंप्स थी। विराट ने स्लॉट में मिली इस गेंद को डीप मिडविकेट की दिशा में लॉफ्ट करते हुए छक्के के लिए बाजू वाले प्लॉट में भेज दिया।

विराट का छठा IPL शतक

इस छक्के के साथ विराट का छठा IPL शतक पूरा हो चुका था। ओवर की पांचवी गेंद को पुल करने के प्रयास में विराट मिडविकेट पर पकड़े गए, लेकिन जाने से पहले वह अपना काम कर चुके थे।

उनके आउट होने के बाद RCB को 13 गेंद में सिर्फ 14 रन की दरकार थी। RCB ने विराट के शतक के बूते 19.2 ओवर में 187 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जो लोग विराट कोहली के धीमे स्ट्राइक रेट को RCB के प्लेऑफ की दौड़ से पिछड़ने की वजह बता रहे थे।

RCB पहली दफा IPL ट्रॉफी उठाएगी

किंग ने जुबान की बजाय बल्ले से उन्हें करारा जवाब दिया। RCB के मस्त विन मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों को मारकर धागा खोल दिया। इस जीत के साथ ही 13 मुकाबलों में 7 जीत और 6 हार के साथ RCB के 14 अंक हो गए हैं। +0.18 के नेट रन रेट के साथ बेंगलुरु अब पॉइंट्स टेबल में मुंबई को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ गई है। फैंस को यकीन है किंग की मेहनत रंग लाएगी। RCB पहली दफा IPL ट्रॉफी उठाएगी।

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.