Advertisement

T-20 World Cup 2022 NZL VS SL : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रनों से दी करारी शिकस्त

T-20 World Cup 2022 NZL VS SL
Share
Advertisement

T-20 World Cup 2022 NZL VS SL : न्यूजीलैंड ने शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर श्रीलंका को 65 रनों से हराकर मौजूदा टी20 विश्व कप में सुपर-12 चरण के ग्रुप 1 तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया।

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स की 64 गेंदों में 104 रन ने कीवी टीम को 7 विकेट पर 167 रन पर पहुंचा दिया।टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका की तरफ से कासुन रजिथा ने 2 विकेट झटके।

इसके बाद 168 रन का टारगेट चेज करने उतरी श्रीलंका टीम को न्यूजीलैंड ने 102 रनों पर समेट दिया। श्रीलंका की तरफ से दसुन शनाका ने 35 और भानुका राजपक्षे ने 34 रन बनाये। लेकिन कोई भी बड़ी पार्टनरशिप न होने के कारण और साथ ही विकेटों के लगातार गिरने की वजह से श्रीलंका ये मैच बुरी तरह हार गई। ट्रेंट बोल्ट ने 13 विकेट पर 4 और मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *